इंडोनेशियाः सैन्य विमान हादसे में 57 मरे

समाचार एजंसी डीपीए के मुताबिक पुलिस अधिकारी याकूब प्रायोगो ने बताया कि हर्कुलस सी-130 विमान पूर्वी जावा प्रांत के एक रिहायसी इलाके में गिरा। उन्होंने बताया, 'इस हादसे में अब तक 57 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है।'
पूर्वी जावा के सैन्य कमांडर मेजर जनरल सुवार्णो ने बताया कि यह विमान नियमित उड़ान पर था और इसने जकार्ता से पूर्वी जावा के मदीउन जिले के लिए उड़ान भरी थी। विमान में 98 यात्रियों के अलावा चालक दल 14 सदस्य भी सवार थे। यह स्थानीय समायनुसार बुधवार सुबह 6.20 बजे हादसे का शिकार हो गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने हवा में धमाके के बाद विमान से उसका एक पंख टूटकर अलग होते देखा था, जिसके बाद विमान सीधा धरती की ओर तेजी से गिरता चला आया।
वायुसेना अधिकारियों ने कहा है कि बचावकर्मी मौके पर मौजूद हैं और घायलों को निकटवर्ती अस्पतालों में पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारणों की भी जांच जारी है।


Click it and Unblock the Notifications