श्रीलंका को 500 करोड़ का पैकेज: भारत

विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी ने मीडिया कहा कि आंतरिक रूप से विस्थापित तमिलों के पुनर्वास की तत्काल आवश्यकता है। भारत यह भी चाहता है कि श्रीलंका सरकार तमिलों समेत अल्पसंख्यक समुदाय के हितों की सुरक्षा के लिए राजनीतिक समाधान निकाले।
मुखर्जी ने कहा कि "आंतरिक रूप से विस्थापितों की जल्द से जल्द मदद करना सबसे बड़ी चुनौती है। पुनर्वास के लिए 500 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की आवश्यकता होगी जिसकी तैयारी की जा रही है। विशेष दूत जब श्रीलंका का दौरा करेंगे तो वे वहां की सरकार के साथ इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा करेंगे। "
तमिलनाडु सरकार देगी 26 करोड़
उन्होंने कहा कि पूर्व में दिए गए 100 करोड़ रुपये के राहत पैकेज में से 45 करोड़ रुपये अब तक खर्च हो चुके हैं। इस बीच तमिलनाडु सरकार ने भी 25 करोड़ रुपये के राहत पैकेज के घोषणा की है।
मुखर्जी ने कहा कि भारत हमेशा से जातीय समस्या के राजनीतिक समाधान के पक्ष में रहा है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक समाधान के तहत श्रीलंका के संविधान के अनुसार अल्पसंख्यकों को भी चुनाव में भागीदारी, सत्ता में हिस्सेदारी और श्रीलंका की नागरिकता के पूरे अधिकार मिलने चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications