फुटबाल प्रतिभा खोजेगी कोका कोला

Coca Cola Logo
जोहांसबर्ग। विश्व की प्रमुख शीतल पेय निर्माता कंपनी कोका कोला इस साल भारत के 50 शहरों में फुटबाल से जुड़ी प्रतिभाओं को खोजने के लिए एक कार्यक्रम चलाएगी। पिछले साल उसका यह कार्यक्रम महज आठ शहरों तक ही सीमित था।

कोका कोला यह कार्यक्रम अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) के साथ मिलकर चलाएगी। पिछली बार इसमें 16 साल की उम्र से कम की प्रतिभाओं को ही मौका दिया गया था लेकिन इस बार 18 साल तक की फुटबाल प्रतिभाओं को मौका मिलेगा।

पिछले साल भारत के आठ शहरों में 3,000 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया था जिनमें से 16 उभरते फुटबालरों का चयन हुआ था। उस दौरान कुल 184 स्कूलों के खिलाड़ियों को शारीरिक, तकनीकी, मानसिक और कौशल परीक्षण जैसी चयन पक्रियाओं से गुजरना पड़ा था।

कोकाकोला के जनसंपर्क और संचार विभाग के उपाध्यक्ष दीपक जौली ने बताया कि इस कार्यक्रम में सभी राज्यों और जिलों के फुटबाल संघ शामिल होंगे। गौरतलब है कि यह कार्यक्रम अगले कुछ महीनों में शुरू हो जाएगा। कंपनी इसी तरह के कार्यक्रम 25 देशों में चलाती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+