सीबीएसई, आईसीएसई, आईएससी का रिजल्ट

बोर्ड के अजमेर क्षेत्रीय अधिकारी पीआई साबू के अनुसार अजमेर रीजन के राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, दादर एवं नगर हवेली की सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में आयोजित सीनियर सेकंडरी परीक्षा में 70 हजार 898 विद्यार्थी रजिस्टर्ड थे। इसमें 818 स्कूलों के 67,783 नियमित और 3,115 स्वयंपाठी विद्यार्थी हैं।
शेष क्षेत्रों के नतीजे 22 मई को घोषित किए जाएंगे। परीक्षा परिणाम www.results.nic.in, और www.cbseresults.nic.in. पर भी देखे जा सकते हैं। विद्यार्थी अपने स्कूल कोड और ई-मेल आइडी के साथ बेव साइट पर प्री-रजिस्ट्रेशन भी करा सकते हैं।
वहीं काउंसिल ऑफ इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एक्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (आईएससी) की कक्षा XII और इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (आईसीएसई) की क्लास X का रिज़ल्ट भी बुधवार को जारी कर दिया।
रिज़ल्ट को http://www.cisce.org/. वेबसाइट पर देखा जा सकता है। विद्यार्थी साइट पर प्री-रिजस्ट्रेशन कराकर एसएमएस के द्वारा भी रिजल्ट देख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications