उड़ीसाः पटनायक फिर बनेंगे सीएम
भुवनेश्वर।
बीजू जनता दल (बीजद) के प्रमुख नवीन पटनायक उड़ीसा के मुख्यमंत्री के रूप में लगातार तीसरी बार गुरुवार को शपथ ग्रहण करेंगे। पटनायक को मंगलवार को बीजद विधायक दल का नेता चुना गया। इसके बाद राज्यपाल एम. सी. भद्रे ने बुधवार को उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया। id="toptextpromo">राज्यपाल
से मिलने के बाद पटनायक ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन गुरुवार सुबह 11.30 बजे किया जाएगा। बीजद ने 147 सदस्यीय विधानसभा में 103 सीटों पर जीत हासिल की है जबकि लोकसभा की 21 सीटों में से 14 पर उसकी जीत हुई है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>इंडो-एशियन
न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications