अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण शुरु
जम्मू। जम्मू एवं कश्मीर में प्रसिद्ध अमरनाथ गुफा की तीर्थयात्रा के लिए पंजीकरण बुधवार को आरंभ हो गया। इसके लिए देश भर में 100 से अधिक पंजीकरण केंद्र बनाए गए हैं।
पंजीकरण की प्रक्रिया जम्मू एवं कश्मीर बैंक के विशेष केंद्रों पर और ऑनलाइन भी आरंभ हो गई। बैंक के एक अधिकारी ने बताया, "हम पंजीकरण केंद्रों पर 285,000 तीर्थयात्रियों को पंजीकृत करेंगे और ऑनलाइन पंजीकरण के लिए कोई सीमा नहीं रखी गई है।"
गौरतलब है कि अमरनाथ यात्रा सात जून से प्रारंभ होकर श्रावण पूर्णिमा यानी पांच अगस्त तक चलेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications