तालिबान की हथियार आपूर्ति नष्ट करने में पाकिस्तान की मदद कर रहा है अमेरिका
अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने मंगलवार को विदेशी मीडिया के साथ बातचीत में कहा, "हां हमें इस बात की जानकारी है कि आतंकवादियों को आपूर्ति हो रही है। हम पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी और अन्य देशों के साथ मिलकर पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि हथियार कहां से आ रहे हैं।"
क्लिंटन ने कहा, "हम हथियार मुहैया कराने वाले तंत्र के खत्मे के लिए प्रयासरत पाकिस्तान सरकार की कोशिशों में भी मदद कर रहे हैं।"
उन्होंने यकीन जताया कि तालिबान को हथियारों की आपूर्ति करने वालों के बारे में विश्वसनीय जानकारी मिलते ही पाकिस्तान सरकार हर संभव कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि उस स्थिति में अमेरिका भी हर संभव सहायता करने के लिए तैयार है।
क्लिंटन ने माना कि यह कोई आसान काम नहीं है। उन्होंने कहा, "आतंकवादियों में से कई की मदद तो स्थानीय निवासी कर रहे हैं जो स्थानीय भूगोल से बहुत अच्छी तरह परिचित हैं। इसलिए यह एक चुनौती है हालांकि हम इससे निपटने में पाकिस्तानी सेना की मदद कर रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications