सरकार के गठन पर चर्चा के लिए संप्रग सहयोगियों की बैठक
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के 10 जनपथ स्थित आवास पर बुधवार को हुई बैठक में संप्रग के सभी प्रमुख नेता शरीक हुए। संसदीय चुनावों में संप्रग ने 263 सीटें बटोरी हैं।
बैठक में अन्य नेताओं के अलावा तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) प्रमुख एम. करुणानिधि, दयानिधि मारन, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार और प्रफुल्ल पटेल तथा नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के फारुक अब्दुल्ला ने हिस्सा लिया।
अब्दुल्ला ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा, "हमने बिना शर्त समर्थन दिया है। नेकां संप्रग की सहयोगी है और वही बने रहने की इच्छुक है।"
पार्टी की ओर से मंत्री पद की मांग किए जाने संबंधी रपटों को खारिज करते हुए अब्दुल्ला ने कहा कि कुछ निहित स्वार्थो वाले लोगों ने नेकां की छवि खराब करने की कोशिश की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications