पीएसी के 3 जवानों पर अपहरण का मामला
जिले के बंदोसराय कोतवाली प्रभारी इंद्रजीत सरोज ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि 35वीं वाहिनी पीएसी के तीन जवानों पंकज सिंह चौहान, संतोष शुक्ल और सुरेश कुमार मिश्रा के खिलाफ मंगलवार रात रामसहाय गांव की 15 वर्षीय किशोरी के अपहरण का मामला दर्ज किया गया।
सरोज ने बताया कि युवती के पिता राम भरोसे ने आरोप लगाया है कि गत 18 मई की रात को उसकी पुत्री घर में अकेली थी, तभी पीएसी के तीनों जवानों ने उसकी बेटी का अपहरण कर लिया।
सरोज ने बताया कि युवती के भाई से इन तीनों जवानों की दोस्ती थी और वे अक्सर उसके घर आते जाते थे। उन्होंने बताया कि फिलहाल तीनों आरोपी फरार हैं जिन्हें खोजा जा रहा है साथ ही पीएसी के आला अधिकारियों को भी मामले की जानकारी दे दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications