मलेशिया में भारतीयों के नए दल का अहिंसा का आह्वान
पार्टी के अध्यक्ष आर.एस. थानेंथिरन प्रतिबंधित संगठन 'हिंदू राइट्स एक्शन फोर्स' (हिंद्राफ) के पूर्व राष्ट्रीय समन्वयक हैं। उन्होंने समाचार पत्र 'द स्टार' को बताया कि शिकायतों का निवारण बातचीत के माध्यम से किया जा सकता है।
उन्होंने मंगलवार को कहा, "सड़कों पर बहुत लड़ाई हो चुकी। हम न्याय और सम्मान हासिल करने के लिए अहिंसा का रास्ता अपनाने के लिए पहले के मुताबिक अधिक प्रतिबद्ध हुए हैं।"
उल्लेखनीय है कि पार्टी का गठन हिंद्राफ के कुछ प्रमुख सदस्यों ने किया है। पार्टी गत 11 मई को औपचारिक रूप से पंजीकृत हुई।
भारतीय मूल के लोग ब्रिटिश काल में यहां आए थे और देश की 2.8 करोड़ की आबादी में इनका हिस्सा 7.4 फीसदी है। इन भारतीय मूल के लोगों में बड़ी संख्या तमिलों की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications