समस्या का राजनीतिक हल तलाशे श्रीलंका : यूरोपीय संघ
27 देशों के संगठन की संसद की ओर से ब्रसेल्स में जारी बयान में कहा गया है, "भविष्य में श्रीलंका की खुशहाली और दीर्घकालिक विकास के लिए यह आवश्यक है।"
मंगलवार को राजपक्षे ने औपचारिक घोषणा करते हुए कहा कि लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) हार चुका है और देश आतंकवादियों से मुक्त हो गया है। सरकार ने लिट्टे प्रमुख वेलुपिल्लई प्रभाकरन के शव की तस्वीरें भी जारी कीं।
ईयूएशिया न्यूज ने खबर दी है कि यूरोपीय संघ की संसद में ब्रिटिश प्रतिनिधि इवांस ने खूनी संघर्ष में नागरिकों के मारे जाने के लिए लिट्टे और श्रीलंका सेना दोनों की ही आलोचना की। उन्होंने कहा कि लिट्टे ने जहां अपने ही लोगों को बंधक बनाया वहीं सरकार का उत्तरी हिस्से की आबादी के प्रति बर्बर व्यवहार और ज्यादा आपत्तिजनक है।
उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ श्रीलंका सरकार संघर्ष के सहमति, समानता और विधिवत आधार पर राजनीतिक समाधान तलाशने की इच्छा के आधार पर उसे सहायता दी जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications