भारत में अमेरिकी छात्रा की मौत की जांच कर रही है एफबीआई

वाशिंगटन, 20 मई (आईएएनएस)। अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी (एफबीआई) मेसाच्युसेट्स विश्वविद्यालय की एक छात्रा की गत वर्ष भारत में हुई मौत के मामले की जांच कर रही है।

पहले इस मामले को आत्महत्या बताया गया था लेकिन अब उसके मातापिता का कहना है कि यह हत्या का मामला था।

वेबसाइट बोस्टन चैनल डॉट कॉम के मुताबिक कैथरीन शर्मन नामक छात्रा मार्च 2008 में मृत पाई गई थी और उसके गले के चारों ओर एक रस्सी लिपटी हुई थी। कैथरीन के मातापिता के भारतीय पुलिस की जांच से संतुष्ट न होने के बाद एफबीआई ने जांच करने का फैसला किया है।

उन्होंने मेसाच्युसेट्स के सीनेटर टेड केनेडी से संपर्क किया। इसके अलावा उन्होंने विदेश विभाग के साथ-साथ नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास से भी संपर्क साधा।

वेबसाइट पर कैथरीन के पिता चार्लीज शर्मन का बयान है जिसमें उन्होंने कहा है, "भारतीय पुलिस बहुत जल्द निष्कर्ष पर पहुंच गई। उसने मामले को तुरतफुरत आत्महत्या करार दे दिया।"

कैथरीन की मां पैट्रीशिया को इस बात पर यकीन नहीं है। उन्होंने कहा, "जीवन में उसका लक्ष्य दूसरों को खुशियां देने और उनके जीवन को बेहतर बनाने का था।"

कैथरीन दक्षिणी भारत में रहकर पढ़ाई कर रही थी। उसका शव उसके कमरे से मिला था। पैट्रीशिया के मुताबिक उसके शव के पांव जमीन पर टिके थे जबकि गले में बेहद कठिनाई से बांधी जा सकने वाली नाविकों की सी गांठ लगी थी।

उन्होंने कहा कि उसके पास वे 20,000 रुपये भी नहीं मिले जो उसने बैंक से निकाले थे।

वेबसाइट के मुताबिक कैथरीन के परिजनों का दावा है कि भारतीय पुलिस ने महत्वपूर्ण साक्ष्यों को नष्ट कर दिया और उन्होंने बाद में अमेरिका में अलग से शव का पोस्टमार्टम कराया।

उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात में रत्ती भर भी संदेह नहीं है कि उनकी बेटी का कत्ल किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+