दिल्ली में बारिश के आसार
सफदरजंग मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "सुबह आसमान आंशिक रूप से साफ रहेगा लेकिन तपिश की वजह से बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से बादल घिर सकते हैं। दोपहर में बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।"
बुधवार तड़के अधिकतम तापमान मंगलवार से करीब चार डिग्री कम 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि बारिश से तापमान में गिरावट आ सकती है। आद्र्रता का स्तर घटकर 52 प्रतिशत रह गया है।
मंगलवार को दिल्ली के बहुत से हिस्सों में तेज हवाएं चलीं और आंधी आईं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications