उप मुख्यमंत्री से रंगदारी मांगने के आरोप में 1 गिरफ्तार
पटना के नगर पुलिस अधीक्षक अनवर हुसैन ने बुधवार को बताया कि 15 मई को मोदी के मोबाइल पर एसएमएस करके उनसे रंगदारी के रूप में 55 लाख रुपये मांगे गए। जांच करने पर यह नंबर समस्तीपुर का निकला। उन्होंने बताया कि इस मामले की प्राथमिकी कदमकुआं थाने में दर्ज करा दी गई है।
समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र लाल दास ने बताया कि मोहिउद्दीनगर थाना क्षेत्र से इस मामले में मंगलवार की देर रात रविन्द्र नाथ गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस रविन्द्र को पटना ले आई है।
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने बुधवार को बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications