नक्सलियों ने जेसीबी मशीन और ट्रक फूंका
रोहतास जिले के पुलिस अधीक्षक विकास वैभव ने बताया कि 20 से ज्यादा नक्सलियों ने धनकटा गांव में धावा बोल दिया और की-स्टोन कंपनी के क्रेशर में रखी एक जेसीबी मशीन तथा एक ट्रक को जला दिया। उन्होंने बताया कि इस मामले की एक प्राथमिकी मुफस्सिल थाना में दर्ज करा दी गई है।
इधर, राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने बताया कि नक्सल प्रभावित रोहतास जिले में इस घटना के बाद नक्सलियों के खिलाफ छाापामारी अभियान तेज कर दिया गया है। छापामारी अभियान में विशेष कार्य बल (एसटीएफ) तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को लगाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications