जापान की अर्थव्यवस्था में रिकार्ड गिरावट
समाचार एजेंसी डीपीए ने बुधवार को जापान सरकार के हवाले से बताया कि वित्त वर्ष 2008-09 के अंतिम तीन महीनों में अर्थव्यवस्था में 14.4 फीसदी की दर से गिरावट आई थी।
वैश्विक मंदी का जापान के निर्यात पर बुरा असर पड़ा है जो उसकी अर्थव्यवस्था का प्रमुख हिस्सा है।
उल्लेखनीय है कि 31 दिसम्बर 2008 की तुलना में 31 मार्च 2009 को जापान के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में चार फीसदी की गिरावट आ चुकी थी। विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में यह अब तक की सबसे तेज गिरावट है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications