एमटीएनएल कर्मियों ने हड़ताल खत्म की
प्रबंधन द्वारा बुधवार को वेतन बढ़ोतरी सहित अन्य मांगों पर समीक्षा किए जाने का आश्वासन देने के बाद कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली।
एमटीएनएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक आर.एस.पी. सिन्हा ने आईएएनएस से कहा, "हड़ताल खत्म कर दी गई है। ट्रेड यूनियन और प्रबंधन के बीच कुछ समय बाद बैठक होगी जिसमें सभी मुद्दों पर रचनात्मक रूप से चर्चा होगी। "
हड़ताल करने वाले कर्मचारी छठे वेतन आयोग के अनुसार वेतन देने की मांग कर रहे हैं।
हड़ताल की वजह से कई स्थानों पर फोन और इंटरनेट सेवा ठप रही।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications