वाईएसआर ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
राज्यपाल एन.डी. तिवारी ने शाम 6.32 बजे उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शहर के लालबहादुर स्टेडियम में आयोजित इस समारोह में प्रदेश भर से हजारों पार्टी नेता और कार्यकर्ता पहुंचे।
राजशेखर रेड्डी (60) ने तेलुगू में शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण के अवसर पर हिंदू, ईसाई और मुस्लिम धर्म गुरुओं ने वाईएसआर को सफलता के लिए आर्शीवाद दिया। वाईएसआर ने इसी स्थान पर इससे पहले 14 मई 2004 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
इस बार कांग्रेस ने आंध्रप्रदेश विधानसभा की 294 सीटों में से 156 सीटें जीती है। इसी तरह लोकसभा की 42 सीटों में से 33 पर जीत हासिल की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications