कर्नाटक में बैलगाड़ी नदी में गिरी, 18 की मौत
जिले में पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश की वजह से नदी में पानी का बहाव तेज के साथ-साथ भरा हुआ था। घटना जिले के रामपुर गांव में हुई।
चित्रदुर्ग के पुलिस इंस्पेक्टर रामसुबू ने आईएएनएस को फोन पर बताया कि सभी लोग नजदीक के गांव वेंकटपुरा से शादी समारोह में भाग लेकर बैलगाड़ी से रामपुर गांव लौट रहे थे। घटना अपरान्ह करीब 3.30 बजे के करीब हुई।
घटना के वक्त आसपास के ग्रामीणों ने चार लोगों को बचा लिया, जबकि दो घायल हैं। जिले से अधिकारियों और पुलिसकर्मियों का एक दल रवाना कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications