पाकिस्तान में 4 'जासूस' गिरफ्तार: रिपोर्ट
लाहौर, 20 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान में कथित तौर पर भारत के लिए जासूसी करने के आरोप में चार संदिग्ध जासूसों को गिरफ्तार किया गया है।
स्थानीय समाचार चैनल 'जियो टीवी' के मुताबिक चारों की पहचान खालिद, आबिद, करामत और खिजर के रूप में हुई है। हालांकि इनकी राष्ट्रीयता के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
चैनल ने मंगलवार को पाक खुफिया सूत्रों के हवाले से कहा है कि ये चारों कथित तौर पर भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ के लिए काम करते थे। इन लोगों की गिरफ्तारी कब हुई, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। पाक अधिकारी इनके अन्य साथियों को पकड़ने की कोशिश में हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications