इंडोनेशिया में विमान हादसा, कई के मरने की आशंका
जकार्ता, 20 मई (आईएएनएस)। इंडोनेशिया में बुधवार को एक सैन्य विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कई लोगों के मरने की आशंका है। विमान में 100 से अधिक लोग सवार थे।
समाचार एजेंसी डीपीए ने स्थानीय मीडिया के हवाले से खबर दी है कि हादसे के बाद कई शव बरामद किए हैं। यह विमान एक रिहायसी इलाके में गिरा। इसकी चपेट में एक व्यक्ति भी आ गया जिससे उसके भी मरने की खबर है।
यह विमान नियमित उड़ान पर था और इसने जकार्ता से पूर्वी जावा के मदीउन जिले के लिए उड़ान भरी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications