विश्वरंजन फिर छत्तीसगढ़ पुलिस प्रमुख के पद पर बुलाए गए
खुफिया ब्यूरो (आईबी) में अतिरिक्त निदेशक रहे विश्वरंजन ने जुलाई 2007 में प्रदेश के पुलिस प्रमुख का पद संभाला था।
पिछले वर्ष नवंबर में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मीडिया को दिए साक्षात्कार के मुद्दे पर विश्वरंजन और चुनाव आयोग में मतभेद हो गए थे।
लोकसभा चुनाव के लिए मार्च में जब आदर्श आचार संहिता लागू हुई तो चुनाव आयोग ने विश्वरंजन को छुट्टी पर चले जाने को कहा और अनिल नवानी को पुलिस प्रमुख बना दिया। प्रदेश में प्रथम चरण में 16 अप्रैल को मतदान हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications