भारत ने पाक को सौंपे और सबूत (लीड-1)
विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि इस्लामाबाद की मांग पर पाकिस्तानी उच्चायोग के एक राजनयिक को मुंबई हमले के बारे में अतिरिक्त सूचनाएं और जानकारियां दी गईं।
इसमें हमले के दौरान जीवित गिरफ्तार आतंकवादी अजमल आमिर कसाब के बयान और मारे गए आतंकवादियों के डीएनए सैंपल, जिसके बारे में सरकार कह रही है कि वे पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन के सदस्य थे।
पिछले साल 26 से 29 नवंबर के बीच मुंबई पर हुए आतंकवादी हमले में करीब 170 लोग मारे गए थे। इन हमलों को 10 पाकिस्तानी आतंकवादियों ने अंजाम दिया था। इनमें से एक को जीवित पकड़ लिया गया था जबकि नौ मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications