स्वाइन फ्लू के लक्षण मिलने पर युवक अस्पताल में भर्ती
मूल रूप से पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के रानाघाट के रहने वाले श्यामल सरकार को दुबई से यहां पहुंचने पर बेलियाघाट स्थित आई.डी. अस्पताल में मंगलवार को भर्ती कराया गया।
नेताजी सुभाषचंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मौजूद डाक्टरों ने कहा कि दुबई में बढ़ई का काम करने वाले सरकार को पिछले कुछ दिनों से कफ और बुखार की शिकायत है।
अस्पताल सूत्रों ने कहा कि सरकार को अलग वार्ड में रखा गया है। उसके रक्त के नमूने जांच के लिए भेजे गए। जांच रिपोर्ट 48 घंटे में मिलने की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications