10 करोड़ की प्राचीन मूर्तियों के साथ 3 तीन तस्कर गिरफ्तार
जिले के पुलिस अधीक्षक एम.डी.कर्णधार ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि देर रात सूचना मिली कि कुछ तस्कर प्राचीन मूर्तियां लेकर टाटा सूमो से वाराणसी जा रहे हैं। इसके बाद मुगलसराय में टाटा सूमो की घेराबंदी कर आज तड़के उसमें सवार तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 19 अतिप्राचीन मूर्तियां जब्त की गईं, जो बुद्ध, विष्णु, गणेश सहित अन्य देवी देवताओं की हैं।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में एक बिहार का रहने वाला है। तीनों ने पूछताछ में बताया कि बरामद प्राचीन मूर्तियां वे बिहार के बोधगया के मंदिरों से चुराकर वाराणसी बेचने जा रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications