मनमोहन सिंह शुक्रवार को लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ (लीड-1)

कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) ने बुधवार शाम 322 सांसदों के समर्थन पत्र के साथ पाटिल से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसमें समाजवादी पार्टी (सपा), राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और बहुजन समाज पाटी (बसपा) के समर्थन पत्र भी शामिल हैं।

संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति को एक पत्र सौंपा है जिसमें सरकार के नेतृत्व के लिए संसदीय दल के नेता के रूप में मनमोहन सिंह का चुनाव किए जाने की बात कही गई है।

राष्ट्रपति के साथ करीब 10 मिनट की छोटी सी मुलाकात के बाद सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह ने मीडिया को संबोधित किया।

22 मई को शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन का खुलासा करते हुए मनमोहन सिंह ने कहा, "मैंने नई सरकार बनाने के लिए राष्ट्रपति के समक्ष दावा पेश किया है।"

उन्होंने कहा, "हमारे पास कांग्रेस और चुनाव पूर्व के गठबंधन के 274 सांसद हैं जिसमें चार निर्दलीय भी शामिल हैं। हमें सपा, बसपा, राजद और अन्य दलों के 48 सांसदों ने भी समर्थन दिया है। इस तरह हमारी संख्या 322 है।"

कांग्रेस संसदीय दल का नेता चुने जाने पर पाटिल की ओर से दिए गए बधाई पत्र को भी मनमोहन सिंह ने पढ़कर सुनाया।

पाटिल ने मनमोहन सिंह से कहा, "नवनिर्वाचित 15वीं लोकसभा में बहुमत के पत्र को देखकर मुझे आपको प्रधानमंत्री नियुक्त करते हुए खुशी हो रही है। कृपया आप मुझे मंत्रिपरिषद के सदस्यों को नियुक्त करने के लिए सलाह दें।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+