बिहार में मैट्रिक परीक्षा का परिणाम घोषित, आलोक बने टॉपर (लीड-1)
बिहार विद्याालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष क़े पी़ यादव ने परीक्षा परिणाम जारी करते हुए बताया कि इस वर्ष मैट्रिक की परीक्षा में पालीगंज उच्च विद्यालय का छात्र आलोक कुमार टॉपर रहा जिसने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
उन्होंने बताया कि दूसरे स्थान पर रोसड़ा उच्च विद्यालय का छात्र सोनू कुमार तथा तृतीय स्थान पर बी़ आऱ बी़ उच्च विद्यालय की छात्रा सुभांगी कुमारी रही।
इस वर्ष 59.74 लड़के जहां मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण हुए वहीं 40.26 प्रतिशत लड़कियों ने बाजी मारी। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष करीब 9 लाख पांच सौ परीक्षार्थियों ने मैट्रिक की परीक्षा में हिस्सा लिया था।
परीक्षा में 19.53 प्रतिशत छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी से सफल रहे वहीं 68.27 प्रतिशत परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण घोषित किए गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications