मुंबई हमले में भारत ने पाक को और सबूत सौंपे
सरकार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "मुंबई पर हुए आतंकवादी हमले के बारे में विदेश मंत्रालय ने आज पाकिस्तानी उच्चायोग को अतिरिक्त सूचनाएं और विस्तृत सबूत सौंप दिए।"
पिछले साल 26 से 29 नवंबर के बीच मुंबई पर हुए आतंकवादी हमले में करीब 170 लोग मारे गए थे। इन हमलों को 10 पाकिस्तानी आतंकवादियों ने अंजाम दिया था। इनमें से एक को जीवित पकड़ लिया गया था जबकि नौ मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications