जापान की अर्थव्यवस्था रिकार्ड 15.2 फीसदी सिकुड़ी (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए ने बुधवार को जापान सरकार के हवाले से बताया कि ये आंकड़े गहरी मंदी का संकेत देते हैं और इससे पता चलता है कि देश की आर्थिक स्थिति अमेरिका और यूरोपीय देशों की तुलना में अधिक खराब है।
वित्त वर्ष 2008-09 के अंतिम तीन महीनों में भी दुनिया की इस दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में 14.4 फीसदी की दर से गिरावट आई थी।
कैबिनेट ऑफिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक वैश्विक मंदी का जापान के निर्यात पर बुरा असर पड़ा है जो उसकी अर्थव्यवस्था का प्रमुख हिस्सा है। इस अवधि में निर्यात ठीक पिछली तिमाही की तुलना में 26 फीसदी गिरा जबकि ठीक पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 70 फीसदी कम रहा।
उल्लेखनीय है कि 31 दिसम्बर 2008 की तुलना में 31 मार्च 2009 को जापान के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में चार फीसदी की गिरावट आ चुकी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications