आकृति की मौत के लिए शिक्षक और नर्स जिम्मेदार : शीला दीक्षित
बुधवार को प्रारंभिक रिपोर्ट आने के बाद मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि आकृति भाटिया की मौत के बारे में रिपोर्ट आने के बाद अब सबकुछ साफ हो गया है। पहली नजर में आकृति की मौत के लिए शिक्षक और नर्स दोषी हैं।
अस्थमा का दौरा पड़ने के बाद आकृति को सही वक्त पर अस्पताल नहीं ले जाया गया। छात्रा के माता-पिता और साथी छात्रों ने मौत के लिए स्कूल के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया था। दिल्ली सरकार ने आकृति की मौत के लिए पिछले दिनों जांच के आदेश दिए थे।
उल्लेखनीय है कि 20 अप्रैल को छात्रा आकृति भाटिया की अस्थमा का दौरा पड़ने के कारण अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई थी। वह वसंत विहार स्थित मार्डन स्कूल की 12 वीं की छात्रा थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications