इन्दौर में 2 मुनीमों पर तलवार से हमला कर 12 लाख लूटे
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक छावनी अनाज मंडी के व्यापारी महेश अग्रवाल के दो मुनीम रमेश जैन और हरजिन्दर स्कूटर से सपना संगीता टाकीज के करीब एक बैंक से 12 लाख रुपए निकाल कर लौट रहे थे। तभी मंडी के करीब मोटर साइकिल सवाल दो बदमाशों ने टक्कर मारकर रोकने की कोशिश की और जब वे नोटों से भरा बैग छीनने में सफल नहीं हुए तो दोनों पर तलवार से हमला कर दिया और बैग छीनकर चम्पत हो गए।
इन्दौर के संयोगितागंज थाना अंतर्गत घटित इस घटना की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह ने आईएएनएस को बताया है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और लुटेरों की तलाश जोर शोर से जारी है। दोनों घायल मुनीमों को एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications