ईरान ने 2,000 किमी मारक क्षमता वाली मिसाइल का परीक्षण किया
समाचार एजेंसी इरना के मुताबिक देश के उत्तर पूर्वी प्रांत सेमनान में मौजूद राष्ट्रपति ने कहा कि बुधवार को जमीन से जमीन पर मार करने वाली मिसाइल 'सेज्जिल 2' का सफल परीक्षण किया गया।
सेज्जिल 2 जमीन से जमीन पर मार करने वाली आत्याधुनिक मिसाइल है जिसका पहला परीक्षण नवंबर 2008 में किया गया था।
इस मिसाइल की मारक क्षमता 2000 किलोमीटर तक है। इसका संचालन दो चरणों में होता है और इसमें ठोस ईंधन का इस्तेमाल किया जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications