सेंसेक्स व निफ्टी गिरे, मिडकैप स्मालकैप सूचकांकों में जबरदस्त उछाल (राउंडअप)

सेंसेक्स में पूंजीगत वस्तुओं, धातु, आटो, सार्वजनिक क्षेत्र के सेक्टरों के सूचकांकों में बढ़त जबकि बैंकिंग,तेल एवं गैस, प्रौद्योगिकी आदि सेक्टरों के सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई। पूंजीगत वस्तुओं के सूचकांक में 9.69 फीसदी का जबरदस्त उछाल आया। धातु तथा आटो सेक्टर के सूचकांक क्रमश: 5.22 और 4.70 फीसदी ऊपर बंद हुए।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को पिछले बंद के मुकाबले 71.30 अंकों की गिरावट के साथ 14,230.73 के स्तर पर खुला। कारोबार के अंत में यह 241.37 अंक यानी 1.69 फीसदी की गिरावट के साथ 14,060.66 के स्तर पर था। सेंसेक्स ने कारोबार के दौरान 13,976.49 के निचले और 14,405.51 के ऊपरी स्तर को छुआ।

बीएसई मिडकैप व स्मालकैप सूचकांकों में लगातार तीसरे दिन जबरदस्त उछाल आया। मिडकैप सूचकांक 265.95 अंक यानी 6.03 फीसदी के उछाल के साथ 4,673.77 पर व स्मालकैप सूचकांक 424.04 अंक यानी 8.86 फीसदी उछलकर 4,784.14 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी पिछले बंद के मुकाबले बुधवार को 0.30 अंकों की तेजी के साथ 4,318.75 के स्तर पर खुला। कारोबार के अंत में निफ्टी 48.15 अंक यानी 1.11 फीसदी नीचे 4,270.30 के स्तर पर था। निफ्टी ने दिन के कारोबार के दौरान 4,244.70 के निचले और 4,362.85 के ऊपरी स्तर पर कारोबार किया।

सेंसेक्स में बुधवार के कारोबार के दौरान टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा तथा हिंडाल्को कंपनियों के शेयरों की कीमतों में सर्वाधिक उछाल आया जबकि डीएलएफ लिमिटेड, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल और भेल के शेयरों की कीमतों में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+