स्वाइन फ्लू : विश्व भर में 10,200 से ज्यादा मामले

स्टॉकहोम, 20 मई (आईएएनएस)। दुनिया भर में एच1एन1 इंफ्लुएंजा वायरस से प्रभावित लोगों की संख्या बढ़कर 10,200 से ज्यादा हो गई है। यह जानकारी बुधवार को यूरोपीय रोग बचाव एवं नियंत्रण केंद्र (ईसीडीसी) ने दी।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार दुनिया भर में स्वाइन फ्लू के 10,215 मामले हो गए हैं। जिनमें से 276 मामले यूरोप में हैं।

17 यूरोपीय देशों में स्वाइन फ्लू के मामलों की पुष्टि हो चुकी है। स्पेन और ब्रिटेन में 107-107 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

ईसीडीसी के अनुसारअमेरिका में इस बीमारी के 5469 मामले सामने आए हैं। पिछले गुरुवार से अमेरिकी प्रशासन में संभावित मामलों को भी इस आंकड़े में शामिल करना शुरू कर दिया है।

ईसीडीसी के अनुसार मेक्सिको से किसी नए मामले की खबर नहीं है, जहां इसके 3648 मामले हैं। कनाडा में इसके 496 और पनामा में 59 मामले सामने आए हैं।

एशिया प्रशांत क्षेत्र में जापान में 176 मामले सामने आए हैं, जो मंगलवार के आंकड़ों से 47 मामले ज्यादा हैं।

इस बीमारी से अब तक 80 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 72 मौते मेक्सिको, छह अमेरिका तथा एक-एक मौत कनाडा और कोस्टारिका में हुई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+