दिल्ली में 10वीं में लड़कियां तो 12वीं में लड़के अव्वल
कक्षा 10 में उत्तीर्ण होने वाली छात्राओं का प्रतिशत 97.63 रहा जबकि छात्रों में से 96.85 फीसदी ने सफलता हासिल की।
कक्षा 12 में छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया और 98.98 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए। उन्होंने 98.75 फीसदी छात्राओं को मामूली अंतर से पीछे छोड़ दिया।
इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एज्युकेशन एक्जामिनेशन (आईसीएसई) की कक्षा 10 परीक्षा में कुल 22,103 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इनमें 12,749 छात्र और 9,354 छात्राएं थीं।
इसी तरह स्कूल सर्टिफिकेट एक्जामिनेशन (आईएससी) की कक्षा 12 की परीक्षाओं में 358 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जिनमें से 198 छात्र और 160 छात्राएं थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications