पाकिस्तान के साथ सैन्य संबंध बहाल करेगा कनाडा

टोरंटो, 20 मई (आईएएनएस)। कनाडा ने पाकिस्तान के साथ सैन्य संबंधों को फिर से बहाल करने की घोषणा की है। पाकिस्तान द्वारा वर्ष 1998 में परमाणु परीक्षण करने के बाद कनाडा ने उसके साथ अपने सैन्य रिश्ते तोड़ लिए थे।

कनाडाई रक्षा मंत्री पीटर मैक्के ने मंगलवार को दोनों देशों के बीच सैन्य संबंधों की बहाली का एलान किया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को प्रशिक्षण देने संबंधी कार्यक्रम इस साल के आखिर में बहाल किए जाएंगे।

स्थानीय मीडिया की खबरों में कहा गया है कि पाकिस्तान पहुंचे मैक्के ने पाक रक्षा मंत्री अहमद मुख्तार और अन्य अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह उन खबरों की पुष्टि नहीं कर सकते जिनमें कहा गया था कि पाकिस्तान अपने परमाणु हथियारों की संख्या बढ़ा रहा है।

मैक्के ने कहा, "हमने इसके मद्देनजर विस्तृत बातचीत की है कि कनाडा परमाणु अप्रसार से संबद्ध देश है और पाकिस्तान को भी अन्य देशों के साथ मौके का फयादा उठाते हुए परमाणु अप्रसार के मुद्दे पर अमल करना चाहिए।"

इससे एक दिन पहले ही कनाडाई रक्षा मंत्री ने कहा था कि परमाणु शस्त्रों पर 'कमजोर' नियंत्रण पाकिस्तान को दुनिया में सबसे खतरनाक देश बना रहा है।

माना जाता है कि पाकिस्तान के पास 80 से 100 परमाणु हथियार हैं। पिछले सप्ताह अमेरिकी सेना के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टॉफ एडमिरल माइक मुलेन ने कांग्रेस की एक समिति के समक्ष कहा था कि इस बात के नए सबूत हैं कि पाकिस्तान तेजी से परमाणु हथियारों की संख्या में बढ़ोतरी कर रहा है। हालांकि पाकिस्तान से इसका खंडन किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+