Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

नक्सलियों के बंद से जनजीवन और लौह अयस्क ढुलाई प्रभावित

पुलिस के मुताबिक दंतेवाड़ा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 221 और बीजापुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 16 सहित कई स्थानों पर लकड़ियों के भारी लठ्ठे डालकर नक्सलियों ने आवागमन अवरुद्ध कर दिया।

रेलवे ने भी दंतेवाड़ा के बैलाडीला में स्थित राष्ट्रीय खनन विकास निगम (एनएमडीसी) की खानों से आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम तक लौह अयस्क ढोने वाली मालगाड़ी का परिचालन तीन दिनों के लिए रद्द कर दिया।

पुलिस उप महानिरीक्षक पवन देव ने आईएएनएस को बताया, "सभी संवेदनशील इलाकों जैसे कि सरकारी प्रतिष्ठानों और जंगलों में स्थित पुलिस चौकियों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। हम हड़ताल से निपटने के लिए सभी संभव प्रयास कर रहे हैं लेकिन बस्तर में इसका असर हुआ है और सड़क तथा रेल यातायात प्रभावित हुआ है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+