भाई ने भाई को खौलते कड़ाह में फेंका
जिले से रेउसा थाना-प्रभारी मधुकनाथ मिश्रा ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि पीड़ित चंद्र प्रकाश की पत्नी की शिकायत पर बुधवार को आरोपी रामेंद्र और उसके साले विनीत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी विनीत को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि फरार रामेंद्र की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक घटना भदरमा गांव की है, जहां मंगलवार रात को चंद्र प्रकाश (40 वर्ष) का पैसों के लेनदेन को लेकर छोटे भाई रामेंद्र कुमार (37 वर्ष) से विवाद हो गया। इस दौरान रामेंद्र ने अपने साले विनीत के साथ चंद्र प्रकाश को पास ही में खौलते तेल के कड़ाह में फेंक दिया।
मिश्रा ने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पीड़ित को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। इस दौरान उसके शरीर का पीछे का हिस्सा बुरी तरह से जल गया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications