संप्रग की बैठक में किसी भी दल ने कोई शर्त नहीं रखी : कांग्रेस

कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में पार्टी प्रवक्ता जनार्दन द्विवेदी ने कहा, "पार्टियों ने कोई शर्त नहीं रखी। ऐसी कोई चर्चा हुई ही नहीं। संप्रग की बैठक में मतभेद का कोई सवाल ही नहीं है। प्रधानमंत्री के पास मंत्रिमंडल के गठन का विशेषाधिकार है।"

कांग्रेस के नेतृत्व वाले संप्रग के सहयोगी दलों ने मंत्री पद के बंटवारे के मुद्दे पर बुधवार को बैठक की, जिसमें सोनिया गांधी को एक बार फिर अध्यक्ष चुना गया।

द्विवेदी ने कहा कि कांग्रेस में से किसको मंत्री बनाना है इस बारे में फैसला सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह के बीच बातचीत करके लिया जाएगा, जबकि अन्य दलों के नेताओं को मंत्री बनाने के बारे में संबंधित पार्टी के साथ चर्चा की जाएगी।

उन्होंने कहा कि वर्तमान न्यूनतम साझा कार्यक्रम का मूल्यांकन और उसमें सुधार करने के लिए संप्रग की एक समिति बनाई जाएगी।

उन्होंने कहा, "न्यूनतम साझा कार्यक्रम बनाने के बारे में कोई चर्चा नहीं की गई। लेकिन सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि वर्तमान नीतियों में और क्या जोड़ा जा सकता है, इसके लिए एक छोटी समिति बनाई जाएगी। समिति संप्रग सरकार द्वारा चलाई गई किन योजनाओं को जारी रखना है और कोई नई योजना बनाने के बारे फैसला लेगी।"

उन्होंने कहा कि अभी समिति का गठन नहीं किया गया है, बल्कि संप्रग अध्यक्ष फैसला करेंगी कि किसे समिति में रखना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+