आईसीएसई और आईएससी बोर्ड परीक्षाओं में लड़कियों ने बाजी मारी
कक्षा 10 की परीक्षाओं में जहां उत्तीर्ण होने वालों का प्रतिशत 98.05 रहा वहीं कक्षा 12 में 97.08 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।
इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एज्युकेशन एक्जामिनेशन (आईसीएसई) की कक्षा 10 परीक्षा में जहां 98.14 फीसदी छात्राएं उत्तीर्ण हुईं वहीं छात्रों के उत्तीर्ण होने का प्रतिशत 96.90 रहा।
इसी तरह स्कूल सर्टिफिकेट एक्जामिनेशन (आईएससी) की कक्षा 12 की परीक्षाओं में पास होने वाली छात्राओं का प्रतिशत 98.18 फीसदी और छात्रों का प्रतिशत 96.21 फीसदी रहा।
कक्षा 10 और 12 दोनों के परीक्षा परिणामों में पिछले वर्ष की तुलना में थोड़ा सुधार हुआ है।
इस वर्ष देश भर में आईसीएसई की परीक्षा में कुल 108,217 विद्यार्थियों ने भाग लिया जिनमें 60,812 छात्र और 47,405 छात्राएं थीं।
आईएससी परीक्षाओं में 52,552 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया जिसमें 29,207 छात्र और 23,345 छात्राएं थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications