पाक के मौजूदा हालात पर
ब्रसेल्स, 20 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल अशफाक कयानी ने मंगलवार को उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के महासचिव जाप डे हूप शेफर और अन्य अधिकारियों से अपने देश के हालात के बारे में चर्चा की।
नाटो की ओर से जारी बयान के मुताबिक इस दौरान पाकिस्तान और नाटो के संबंधों को और मजबूत बनाने, पाकिस्तानी अधिकारियों को नाटो के संस्थानों में प्रशिक्षित करने और अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा समन्वय केंद्रों के बारे में बातचीत हुई।
ईयू एशिया न्यूज के मुताबिक इसके अलावा पाकिस्तान के मौजूदा हालात पर भी चर्चा हुई जहां कयानी ने स्वात में तालिबान आतंकवादियों के खिलाफ जारी कार्रवाई के बारे में जानकारी दी।
पाकिस्तानी सेना ने गत 26 अप्रैल को पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत में तालिबान आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई की शुरुआत की थी।
कयानी ने एडमिरल गियांपाओलो डी पाओला की अध्यक्षता वाली नाटो की सैन्य समिति से भी मुलाकात की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications