सिक्किम में चामलिंग सरकार ने शपथ ली
राज्यपाल बी. पी. सिंह ने राजभवन में चामलिंग और उनके मंत्रिमंडल के 12 सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। चामलिंग के मंत्रिमंडल में दो महिलाओं-नीरू सेवा और टीलू गुरांग को जगह दी गई है।
चामलिंग मंत्रिमंडल में भीम धुंगेल, सी. बी. कारकी, आर. बी. सुब्बा, एन. के. प्रधान, राज्य विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष डी. एन. ठाकरपा और सोनम ग्यात्सो लेपचा नए चेहरे हैं। मंत्रियों के विभागों का ऐलान अभी नहीं हुआ है।
गौरतलब है कि एसडीएफ ने राज्य विधानसभा की सभी 32 सीटों और लोकसभा की एकमात्र सीट पर जीत दर्ज की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications