यूनिटेक वायरलेस में टेलीनॉर की हिस्सेदारी 49 फीसदी हुई
रियल्टी सेक्टर की कंपनी यूनिटेक की दूरसंचार शाखा यूनिटेक वायरलेस की ओर से बुधवार को की गई घोषणा के मुताबिक उसे इन 15.5 फीसदी शेयरों के बदले 11.30 अरब रुपये प्राप्त हुए।
कंपनी ने एक वक्तव्य जारी कर कहा, "यूनिटेक वायरलेस को 19 मई 2009 को टेलीनॉर एशिया पीटीई लिमिटेड कीे ओर से 11.30 अरब रुपये प्राप्त हुए। उसे यह राशि 15.5 फीसदी शेयरों की बिक्री के बदले मिली।"
इससे पहले टेलीनॉर ने यूनिटेक वायरलेस में 33.5 फीसदी शेयर खरीदने के लिए 12.5 अरब रुपये चुकाए थे।
टेलीनॉर ने गत मार्च में घोषणा की थी कि वह यूनिटेक वॉयरलेस में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 67.25 फीसदी करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications