जेब में मोबाइल फटने से युवक की मौत

Andhra Pradesh Map
हैदराबाद। आंध्र प्रदेश की राजधानी में जेब में मोबाइल फोन फटने से 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह हादसा सोमवार को तब मोबाइल चार्जिंग पर लगाने के दौरान हुआ।

पुलिस ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया क‍ि मरने वाले युवक का नाम मोहम्‍मद निजामुद्दीन है। वह बिहार के छपरा जिले के सिस्नोइया गांव का निवासी था जो यहां मजदूरी करता था। वह हैदराबाद के दूर इब्राहिमपटनम इलाके में रहता था।

कमरे में आग लगी

पुलिस के मुताबिक निजामुद्दीन सोमवार रात्रि जब घर लौटा तो उसने अपने मोबाइल फोन (चीनी माडल) को चार्जिंग पर लगाया। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि उसने चार्ज करने के दौरान फोन को अपने पैंट की जेब में रखा था। अचानक मोबाइल फटा और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

कमरे में आग भी लग गई। निजामुद्दीन के पड़ोसी ने यह आवाज सुनी और उसने मोबाइल फोन और उसकी बैटरी के हिस्‍से कमरे में बिखरे पड़े थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+