प्रभाकरण का शव बरामद

मालूम हो कि 17 मई को श्रीलंका सरकार ने दावा किया था कि उसके हमले में लिट्टे चीफ की मौत हो गई है, मगर उनका शव नहीं बरामद किया जा सका। हालांकि उस वक्त तमिल विद्रोहियों ने इससे इनकार किया था। उनका कहना था कि वेल्लुपिल्लई प्रभाकरन जिंदा है। यह दावा लिट्टे समर्थक एक वेबसाइट ने मंगलवार को किया।
श्रीलंका सेना ने सोमवार को कहा था कि उत्तरी श्रीलंका के युद्ध क्षेत्र में संघर्ष के दौरान प्रभाकरन मारा गया। सेना ने कहा था कि प्रभाकरन के दो वरिष्ठ सहयोगी भी मारे गए। दरअसल 17 तारीख को ही श्रीलंका सेना ने लिट्टे का हमला नाकाम करते हुए उसके छह पोतों को तबाह कर दिया और कम से कम 70 विद्रोहियों को मार गिराया।


Click it and Unblock the Notifications