'जिंदा और सुरक्षित है प्रभाकरन'

सेना के दावे को खारिज करते हुए लिट्टे के अंतर्राष्ट्रीय मामलों के प्रमुख पथमनाथन ने कहा कि प्रभाकरन सुरक्षित हैं। लिट्टे समर्थक वेबसाइट 'तमिल नेट' ने इस संबंध में जानकारी दी। पथमनाथन ने कहा, "मैं तमिल समुदाय को बताना चाहता हूं कि हमारे प्रिय नेता प्रभाकरन जीवित और सुरक्षित हैं। वह तमिलों की स्वतंत्रता और उनकी प्रतिष्ठा के लिए संघर्ष करते रहेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications