Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

संप्रग को बाहरी समर्थन देंगी माया

Mayawati
लखनऊ। कल तक कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी पर आरोपों के बाण चलाने वाली बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो व उत्‍तर प्रदेश की मुख्‍यमंत्री मायावती भी अब संप्रग की छतरी के नीचे आने को आतुर हैं। आखिर सत्‍ता के साथ कौन नहीं रहना चाहेगा। लालू प्रसाद यादव के बाद अब मायावती ने भी संप्रग को समर्थन की पेशकश की है।

मंगलवार को बसपा के अखिल भारतीय सम्‍मेलन में मायावती ने घोषणा की है कि वो बसपा के 21 सांसदों के साथ संप्रग को बाहर से समर्थन देंगी वो भी बिना किसी शर्त के। हालांकि चुनाव के दौरान मायावती जिस तीसरे मोर्चे के साथ थीं, उस मोर्चे ने किसी भी प्रकार के समर्थन की बात तक नहीं करी है। यानी माया अब तीसरे मोर्चे से बैर लेने की तैयारी में हैं।

राष्‍ट्रपति से मिलेंगे एएसी मिश्रा

मायावती ने कहा कि बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्रा जल्‍द ही राष्‍ट्रपति से मिलकर संप्रग को बाहरी समर्थन का पत्र सौंप देंगे। बसपा के इस कदम से संप्रग की 272 का आंकड़ा पार करने की समस्‍या दूर हो गई हैं। अगर बसपा बाहरी समर्थन की औपचारिकता पूरी कर देती है, तो संप्रग आसानी से सरकार बना सकेगी।

उत्‍तर प्रदेश के सरकारी सूत्रों की मानें तो मायावती ने यह कदम केंद्र सरकार से बेहतर रिश्‍ते बनाने के लिए उठाया है। यह बात मायावती अच्‍छी तरह जानती हैं कि केंद्र के सहयोग के बिना प्रदेश का विकास संभव नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+