Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

टाटा से बात करने को तैयार ममता

Mamta Banerjee
कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा है कि अगर टाटा समूह सिंगुर में नैनो परियोजना लगाना चाहता है तो वह उनसे बातचीत करने को तैयार हैं लेकिन इसके लिए टाटा को परियोजना के लिए अधिग्रहित 400 एकड़ भूमि किसानों को लौटानी होगी।

बनर्जी ने बंगाली टेलीविजन चैनल स्टार आनंद पर एक कार्यक्रम में सोमवार को कहा, "अगर टाटा हमसे नैनो के बारे में बात करना चाहता है तो मैं बात करूंगी लेकिन उन्हें फैक्टरी 600 एकड़ पर ही बनानी होगी जबकि शेष 400 एकड़ भूमि वापस लौटानी होगी।"

अधिग्रहित की गई 997.11 एकड़ भूमि में 400 एकड़ भूमि किसानों को लौटाने की मांग पर तृणमूल कांग्रेस द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद ही संयंत्र में कामकाज ठप हो गया था। जिसके बाद टाटा मोटर्स ने गत वर्ष अक्टूबर में संयंत्र को गुजरात के साणंद में स्थानांतरित कर दिया।

उस समय टाटा समूह के प्रमुख रतन टाटा ने बनर्जी पर आरोप लगाया था कि उनकी वजह से ही संयंत्र को स्थानांतरित करना पड़ा। नैनो की लांचिंग के अवसर पर जब टाटा से बनर्जी के लिए संदेश देने के लिए कहा गया तो उन्होंने कहा, "गुड आफ्टरनून।" बनर्जी ने सोमवार को कहा, "लेकिन मैं फिर से उन्हें सुप्रभात कहना चाहूंगी। उन्होंने हमारे बारे में काफी भला-बुला कहा लेकिन यह ठीक नहीं होगा कि हम भी उन्हीं की भाषा बोलें।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+