Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अमर सिंह की जया हो, जया हो...

Amar Singh, Jayaprada
नई दिल्‍ली। लोकसभा चुनाव के नतीजे आते ही देश भर में संयुक्‍त प्रगतिशील गठबंधन यानी यूपीए की 'जय हो' का नारा लगने लगा। मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी और राहुल गांधी सभी के लिए 'जय हो'। अब अगर समाजवादी पार्टी के खेमे पर नजर डालें तो यहां 'जय हो' के बजाये 'जया हो' का नारा है। वो भी सिर्फ अमर सिंह का।

लोकसभा चुनाव में रामपुर सीट से समाजवादी पार्टी से जीत दर्ज करने वाली फिल्‍म अभिनेत्री जयाप्रदा की जीत के बाद से अमर सिंह जयाप्रदा की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। अमर सिंह ने कहा, "जयाप्रदा की जीत उन लोगों के मुंह पर तमाचा है जो भद्दा प्रचार करते हैं और महिलाओं का सम्‍मान नहीं करते। जयाप्रदा की जीत पर उनसे ज्‍यादा खुश मैं हूं।" इस दौरान उन्‍होंने आजम खां की तरफ इशारा करते हुए कहा कि उन्‍होंने जयाप्रदा के खिलाफ प्रचार की हर संभव कोशिशें कीं।

राजनीति से इस्‍तीफे की बात पर चुप्‍पी

चुनाव से पूर्व आजम खां के साथ शुरू हुए विवाद के बाद अमर सिंह ने कहा था कि वो चुनाव के बाद सक्रिय राजनीति से इस्‍तीफा दे देंगे। लेकिन अब अमर सिंह अपनी बात पर चुप हैं।

मीडिया ने जब उन्‍हें इस्‍तीफे की बात याद दिलायी तो अमर सिंह ने अपनी गुर्दे संबं‍धी बीमारी का जिक्र छेड़ कर बात को घुमा दिया। लेकिन अब लग रहा है कि जयाप्रदा की जीत के बाद अमर सिंह की गुर्दे की बीमारी ठीक होने लगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+