मनमोहन कांग्रेस संसदीय दल के नेता

Manmohan Singh
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को मनमोहन सिंह को अपने संसदीय दल का नेता चुन लिया है। पार्टी के नवनिर्वाचित सांसदों की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मनमोहन सिंह के नाम का प्रस्ताव रखा जिसे सभी ने स्वीकार कर लिया।

अब मनमोहन बुधवार को सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। इसके साथ ही मनमोहन सिंह 15 वीं लोकसभा के लिए चुने गए सांसदों को भी संबोधित करेंगे। इसके अलावा मंत्रियों के नाम और विभाग पर भी चर्चा होगी।

जानकारी के अनुसार वित्त मंत्री पद के लिए प्रणव मुखर्जी सबसे आगे दिख रहे हैं। जबकि मोंटेक सिंह अहलूवालिया की उम्मीदवारी पर अब भी विचार-विमर्श जारी है लेकिन संगठन में राजनीतिक मत मुखर्जी के पक्ष में दिख रहा है।

देश के गृह मंत्रालय की बागडोर पी. चिदंबरम को देने पर यूपीए में कोई दो राय नहीं हैं। चिंदबरम से तुरंत पहले इस पद पर रह कर पार्टी को खासा नुकसान पहुंचा चुके शिवराज पाटिल के मुकाबले चिंदबरम बेहतर माने जा रहे हैं।

इस बार के कैबिनेट में गिने-चुने युवा सांसदों को ही जगह मिलने की उम्मीद है। इस बार जीत कर आए और पिछली लोकसभा में भी शामिल युवा सांसद सचिन पायलट, मिलिंद देवड़ा, ज्योतिरादित्य सिंधिया, संदीप दीक्षित और दीपेंद्र हूडा के चांसेस ज्यादा हैं।
बैठक में सोनिया गांधी को कांग्रेस संसदीय दल का अध्यक्ष चुना गया। उनके नाम का प्रस्ताव कर्नाटक के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन ने रखा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+